खेल उस ने दिखा के जादू के
खेल उस ने दिखा के जादू के
मेरी सोचों के क़ाफ़िले लूटे
या तो धड़कन ही बंद हो जाए
या ये ख़ामोशी-ए-फ़ज़ा टूटे
तुम जहाँ भी हो मेरे दिल में हो
तुम मिरे पास थे तो हर-सू थे
नग़्मा-ए-गुल की बास आती है
तार किस ने हिलाए ख़ुश्बू के
उस को लाएँ तो एक बात भी है
वर्ना सब दोस्त आश्ना झूटे
नख़्ल-ए-उम्मीद सब्ज़ है 'अमजद'
लाख झक्कड़ चला किए लू के
(1060) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अमजद इस्लाम अमजद