ज़िंदगी दर्द भी दवा भी थी

ज़िंदगी दर्द भी दवा भी थी

हम-सफ़र भी गुरेज़-पा भी थी

कुछ तो थे दोस्त भी वफ़ा-दुश्मन

कुछ मिरी आँख में हया भी थी

दिन का अपना भी शोर था लेकिन

शब की आवाज़ बे-सदा भी थी

इश्क़ ने हम को ग़ैब-दान किया

यही तोहफ़ा यही सज़ा भी थी

गर्द-बाद-ए-वफ़ा से पहले तक

सर पे ख़ेमा भी था रिदा भी थी

माँ की आँखें चराग़ थीं जिस में

मेरे हम-राह वो दुआ भी थी

कुछ तो थी रहगुज़र में शम्-ए-तलब

और कुछ तेज़ वो हवा भी थी

बेवफ़ा तो वो ख़ैर था 'अमजद'

लेकिन उस में कहीं वफ़ा भी थी

(1442) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554