कुछ तो नया किया है हवा ने पता करो

कुछ तो नया किया है हवा ने पता करो

बरहम हैं क्यूँ चराग़ पुराने पता करो

मेरा भी एक अब्र के टुकड़े पे नाम है

आएगा कब वो प्यास बढ़ाने पता करो

किस किस ने सब्ज़ पेड़ गिराए हैं इस बरस

बारिश ने आँधियों ने हवा ने पता करो

कुछ दिन से मस्लहत का जनाज़ा उठाए हैं

जाएँगे किस तरफ़ ये दीवाने पता करो

शोहरत की रौशनी हो कि नफ़रत की तीरगी

क्या क्या उसे दिया है ख़ुदा ने पता करो

दुनिया पे कोई ऐब लगाने से पेशतर

दुनिया के सारे ऐब पुराने पता करो

'अंजुम' को हाफ़िज़े पे बहुत अपने नाज़ है

खाता है किस अनाज के दाने पता करो

(946) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo In Hindi By Famous Poet Anjum Barabankvi. Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo is written by Anjum Barabankvi. Complete Poem Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo in Hindi by Anjum Barabankvi. Download free Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo Poem for Youth in PDF. Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo is a Poem on Inspiration for young students. Share Kuchh To Naya Kiya Hai Hawa Ne Pata Karo with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.