दिन हो कि रात, कुंज-ए-क़फ़स हो कि सेहन-ए-बाग़

दिन हो कि रात, कुंज-ए-क़फ़स हो कि सेहन-ए-बाग़

आलाम-ए-रोज़गार से हासिल नहीं फ़राग़

रग़बत किसे कि लीजिए ऐश-ओ-तरब का नाम

फ़ुर्सत कहाँ कि कीजिए सहबा से पुर अयाग़

वीराना-ए-हयात में आसूदा-ख़ातिरी

किस को मिला इस आहु-ए-रम-ख़ुर्दा का सुराग़

आसार-ए-कू-ए-दोस्त हैं और पा-शिकस्तगी

ख़ुशबू-ए-ज़ुल्फ़-ए-यार है और हम से बे-दिमाग़

किस की जबीं पे हैं ये सितारे अरक़ अरक़

किस के लहू से चाँद का दामन है दाग़ दाग़

करते हैं कस्ब-ए-नूर इसी तीरगी से हम

'अंजुम' हैं दिल के दाग़ गुहर-हा-ए-शब-चराग़

(796) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554