यहाँ तो फिर वही दीवार-ओ-दर निकल आए

यहाँ तो फिर वही दीवार-ओ-दर निकल आए

किधर को यार चले थे किधर निकल आए

कहाँ का पा-ए-वफ़ा और कहाँ का दश्त-ए-तलब

कि अब तो रस्ते कई मुख़्तसर निकल आए

हुआ रफ़ीक़ न बेगार-ए-शौक़ में कोई

मक़ाम-ए-ज़र पे कई मो'तबर निकल आए

गुरेज़ करते हैं साए से भी मिरे अहबाब

कहीं इधर भी न ये आशुफ़्ता-सर निकल आए

हुआ न कोई भी पुर्सान-ए-हाल ज़िंदों का

मरे हुओं के कई नौहागर निकल आए

रहे ज़रा दिल-ए-ख़ूँ-गश्ता पर नज़र 'अंजुम'

उसी सदफ़ से अजब क्या गुहर निकल आए

(951) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554