ये क़िस्सा-ए-ग़म-ए-दिल है तो बाँकपन से चले

ये क़िस्सा-ए-ग़म-ए-दिल है तो बाँकपन से चले

किसी निगाह पे ठहरे किसी बदन से चले

न जाने किस के करम से खिले कली दिल की

सुमूम-ए-दश्त से उठे सबा चमन से चले

वो आए दिल में तो यूँ जैसे शाम का तारा

मिसाल-ए-माह सितारों की अंजुमन से चले

फ़साने चाक-ए-गरेबाँ के पड़ गए फीके

जुनूँ की बात कभी तेरे पैरहन से चले

हुजूम-ए-सुब्ह की तन्हाइयों में डूब गए

वो क़ाफ़िले जो अँधेरों की अंजुमन से चले

(757) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554