ज़ख़्म-ए-नज़ारा ख़ून-ए-नज़र देखते रहो
ज़ख़्म-ए-नज़ारा ख़ून-ए-नज़र देखते रहो
जो कुछ दिखाए दीदा-ए-तर देखते रहो
चश्म-ए-सदफ़ के दर्द से सर्फ़-ए-नज़र करो
किस तरह टूटते हैं गुहर देखते रहो
शायद किसी का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा चमक उठे
ऐ रहनुमाओ राहगुज़र देखते रहो
गेसु-ए-शब सँवारने वालो कभी कभी
आईना-ए-निगार-ए-सहर देखते रहो
आँखों में घुल न जाएँ कहीं ज़ुल्मतों के रंग
जिस सम्त रौशनी है उधर देखते रहो
(742) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554