ज़माना उफ़ ये कैसा हो रहा है
ज़माना उफ़ ये कैसा हो रहा है
जो सीधा था वो उल्टा हो रहा है
अब अहल-ए-इल्म में तारीकियाँ हैं
जहालत में सवेरा हो रहा है
वहाँ पर ज़िंदगी कैसे बचेगी
जहाँ क़ातिल मसीहा हो रहा है
बशर का मक़्सद-ए-तख़्लीक़ देखो
उसे होना था क्या क्या हो रहा है
ये है तक़लीद-ए-मग़रिब का नतीजा
जुदा मुस्लिम से पर्दा हो रहा है
हमारी रास्त-गोई काम आई
वफ़ा होना था वा'दा हो रहा है
जमाल-ए-फ़िक्र-ओ-फ़न का तेरे 'अनवर'
सुख़न-दानों में चर्चा हो रहा है
(974) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर जमाल अनवर