रात आई है बलाओं से रिहाई देगी
रात आई है बलाओं से रिहाई देगी
अब न दीवार न ज़ंजीर दिखाई देगी
वक़्त गुज़रा है प मौसम नहीं बदला यारो
ऐसी गर्दिश है ज़मीं ख़ुद भी दुहाई देगी
ये धुँदलका सा जो है इस को ग़नीमत जानो
देखना फिर कोई सूरत न सुझाई देगी
दिल जो टूटेगा तो इक तरफ़ा चराग़ाँ होगा
कितने आईनों में वो शक्ल दिखाई देगी
साथ के घर में तिरा शोर बपा है 'अनवर'
कोई आएगा तो दस्तक न सुनाई देगी
(2504) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर मसूद