हासिल-ए-ग़म यही समझते हैं

हासिल-ए-ग़म यही समझते हैं

मौत को ज़िंदगी समझते हैं

जिस को तेरे अलम से निस्बत है

हम उसी को ख़ुशी समझते हैं

तुम सितम में कमी न फ़रमाओ

हम इसे दुश्मनी समझते हैं

हम चराग़ों में चाँद तारों के

आप की रौशनी समझते हैं

शैख़ जी हैं फ़रिश्तों के उस्ताद

आप उन्हें आदमी समझते हैं

हुस्न-ए-मौज़ूँ के ज़िक्र को 'अनवर'

मक़्सद-ए-शाइरी समझते हैं

(915) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554