तज्दीद-ए-रस्म-ओ-राह-ए-मुलाक़ात कीजिए

तज्दीद-ए-रस्म-ओ-राह-ए-मुलाक़ात कीजिए

मुझ से नज़र मिला के ज़रा बात कीजिए

दैर ओ हरम में रूह की तस्कीं न हो सकी

अब एहतिराम-ए-पीर-ए-ख़राबात कीजिए

आख़िर जनाब-ए-शैख़ हैं मेहमान-ए-मय-कदा

दो-चार जाम दे के मुदारात कीजिए

गुफ़्तार-ए-तल्ख़ शेवा-ए-वाइज़ है मय-कशो

शीरीं दहन की आप से क्या बात कीजिए

आया है कोई पुर्सिश-ए-अहवाल के लिए

पेश आँसुओं की आप भी सौग़ात कीजिए

'अनवर' ख़याल-ए-दोस्त में लिख कर कोई ग़ज़ल

तकमील-ए-तर्जुमानी-ए-जज़्बात कीजिए

(923) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554