शब-ए-फ़िराक़ की ज़ुल्मत है ना-गवार मुझे

शब-ए-फ़िराक़ की ज़ुल्मत है ना-गवार मुझे

नक़ाब उठा कि सहर का है इंतिज़ार मुझे

क़सम है लाला ओ गुल के उदास चेहरों की

फ़रेब दे न सका मौसम-ए-बहार मुझे

ब-सूरत-ए-दिल-ए-पुर-दाग़ उन की महफ़िल से

अता हुई है मोहब्बत की यादगार मुझे

मज़ाक़ कल जो उड़ाती थी ग़म के मारों का

वो आँख क्यूँ नज़र आती है सोगवार मुझे

जफ़ा ओ जौर-ए-मुसलसल वफ़ा ओ ज़ब्त-ए-अलम

वो इख़्तियार तुम्हें है ये इख़्तियार मुझे

(2428) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554