रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुम
रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुम
बंदा-नवाज़ जैसे ख़ुदा हो गए हो तुम
मजबूरियों को देख के अहल-ए-नियाज़ की
शायान-ए-ए'तिबार-ए-जफ़ा हो गए हो तुम
होता नहीं है कोई किसी का जहाँ रफ़ीक़
उन मंज़िलों में राह-नुमा हो गए हो तुम
तन्हा तुम्हीं हो जिन की मोहब्बत का आसरा
उन बेकसों के दिल की दुआ हो गए हो तुम
दे कर नवेद-ए-नग़्मा-ए-ग़म साज़-ए-इश्क़ को
टूटे हुए दिलों की सदा हो गए हो तुम
'अनवर' गुनाहगार ओ ख़ता-वार ही सही
सर-ताबा-पा अता ही अता हो गए हो तुम
(930) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर साबरी