लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका मेरे बाद
लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका मेरे बाद
कोई आया ही नहीं आबला-पा मेरे बाद
मेरे दम तक ही रहा रब्त-ए-नसीम ओ रुख़-ए-गुल
निकहत-आमेज़ नहीं मौज-ए-सबा मेरे बाद
अब न वो रंग-ए-जबीं है न बहार-ए-आरिज़
लाला-रूयों का अजब हाल हुआ मेरे बाद
चंद सूखे हुए पत्ते हैं चमन में रक़्साँ
हाए बेगानगी-ए-आब-ओ-हवा मेरे बाद
मुँह धुलाती नहीं ग़ुंचों का उरूस-ए-शबनम
गर्द-आलूद है कलियों की क़बा मेरे बाद
आदमिय्यत-शिकनी भी तो नहीं कम 'अनवर'
डर है कुछ और न हो इस के सिवा मेरे बाद
(900) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर साबरी