कुछ अबरुओं पे बल भी हैं ख़ंदा-लबी के साथ

कुछ अबरुओं पे बल भी हैं ख़ंदा-लबी के साथ

फ़रमा रहे हैं जौर मगर दिल-कशी के साथ

शामिल हो गर न ग़म की ख़लिश ज़िंदगी के साथ

रक्खे न कोई रब्त-ए-मोहब्बत किसी के साथ

इस एहतिमाम-ए-जश्न-ए-मशिय्यत को क्या कहूँ

पैदा किया है दर्द दिल-ए-आदमी के साथ

जीने न दें हयात की पैहम शरारतें

इंसाँ जो ख़ुद शरीर न हो ज़िंदगी के साथ

हर गाम पर है लग़्ज़िश-ए-पा का भी इक ख़तर

चलिए रह-ए-वफ़ा में सलामत-रवी के साथ

मुमकिन है मिल ही जाए मक़ाम-ए-सुकूँ कहीं

ता मर्ग हम-रिकाब रहो ज़िंदगी के साथ

बा-वस्फ़-ए-ज़िक्र-ए-कौसर-ओ-तसनीम किस लिए

वाइज़ को ज़िद है मश्ग़ला-ए-मय-कशी के साथ

मालूम उस की तल्ख़ी-ए-अंजाम है मगर

'अनवर' बिला ख़ुलूस न मिलिए किसी के साथ

(894) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554