मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता है

मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता है

जज़्बा-ए-दिल भी मिरे काम नहीं आता है

हाए अंदाज़-ए-तग़ाफ़ुल कि दम-ए-ज़िक्र-ए-वफ़ा

याद उन को भी मिरा नाम नहीं आता है

उफ़ वो मासूम ओ हया-रेज़ निगाहें जिन पर

क़त्ल के बाद भी इल्ज़ाम नहीं आता है

काम कुछ मेरी तबाही के सिवा दुनिया में

तुझ को ऐ गर्दिश-ए-अय्याम नहीं आता है

मेहरबाँ दीदा-ए-साक़ी को उसी पर देखा

जिस को तर्ज़-ए-तलब-ए-जाम नहीं आता है

अब है ये आलम-ए-मायूस-ए-मोहब्बत 'अनवर'

उन के जल्वों से भी आराम नहीं आता है

(1140) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554