वो नीची निगाहें वो हया याद रहेगी

वो नीची निगाहें वो हया याद रहेगी

मिल कर भी न मिलने की अदा याद रहेगी

मुमकिन है मिरे बाद भुला दें मुझे लेकिन

ता उम्र उन्हें मेरी वफ़ा याद रहेगी

जब मैं ही नहीं याद रफ़ीक़ान-ए-सफ़र को

हैराँ हूँ कि मंज़िल उन्हें क्या याद रहेगी

कुछ याद रहे या न रहे ज़िक्र-ए-गुलिस्ताँ

ग़ुंचों के चटकने की सदा याद रहेगी

महरूम रहे अहल-ए-चमन निकहत-ए-गुल से

बेगानगी-ए-मौज-ए-सबा याद रहेगी

पलकों पे लरज़ते रहे 'अनवर' जो शब-ए-ग़म

मुझ को उन्हीं तारों की ज़िया याद रहेगी

(1057) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554