ज़िंदगी के हसीं बहाने से

ज़िंदगी के हसीं बहाने से

मौत मिलती रही ज़माने से

मौसम-ए-गुल ख़िज़ाँ-मिज़ाज सही

मर के निकलेंगे आशियाने से

इश्क़ की आग ऐ मआज़-अल्लाह

न कभी दब सकी दबाने से

रज़्म-ए-दैर-ओ-हरम से तंग आ कर

दिल लगाया शराब-ख़ाने से

फ़ाएदा क्या है बे-शुऊरों को

नग़्मा-ए-आरज़ू सुनाने से

जब ज़माने का ग़म उठा न सके

हम ही ख़ुद उठ गए ज़माने से

(907) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554