एक ख़्वाहिश
ये ख़्वाहिश है
कि मैं गीली ज़मीं पर
अपने दाएँ हाथ की उँगली से
इक बे-हाशिया तस्वीर खींचूँ
जो मिरे महबूब के चेहरे के तजरीदी तसव्वुर से
मुज़य्यन हो
हवा, गुलशन की दीवारों के रौज़न से
इधर आए
तो इस तस्वीर में अपने मोअत्तर रंग-ए-बू दे
मिरे ख़ाके की तजरीदें मिटा दे
उठा कर गीली मिट्टी से
सजा दे मेरी आँखों में
ये ख़्वाहिश है मेरी
(796) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर सदीद