तितलियाँ रंगों का महशर हैं कभी सोचा न था
तितलियाँ रंगों का महशर हैं कभी सोचा न था
उन को छूने पर खुला वो राज़ जो खुलता न था!
तू वो आईना है जिस को देख कर रौशन हुआ
मैं ने अपने-आप को समझा कहाँ देखा न था!
चाँद बन कर तू मिरे आँगन में उतरा है ज़रूर
नूर इतना बाम-ओ-दर पर आज तक बिखरा न था!
कौन से आलम में मैं ने आज देखा है तुझे
तू धनक बन कर मिरे दिल में कभी उतरा न था!
सख़्त-जानी से मिरा दिल बच गया वर्ना यहाँ
कौन सा पत्थर था इस शीशे पे जो बरसा न था!
इस जहान-ए-रंग-ओ-बू को मैं ने समझा था सराब
इक हक़ीक़त था ये 'आरिफ़' आँख का धोका न था
(1236) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आरिफ़ अब्दुल मतीन