सब लहू जम गया उबाल के बीच

सब लहू जम गया उबाल के बीच

कौन याद आ गया विसाल के बीच

एक वक़्फ़ा है ज़िंदगी-भर का

ज़ख़्म के और इंदिमाल के बीच

आन बैठा है एक अंदेशा

गुफ़्तुगू और अर्ज़-ए-हाल के बीच

ताल देती है जब कभी वहशत

रक़्स करता हूँ मैं ख़याल के बीच

कभी मातम मियान-ए-रक़्स किया

कभी सज्दा किया धमाल के बीच

एक पर्दा है बे-सबाती का

आईने और तिरे जमाल के बीच

इक बरस हो गया उसे देखे

इक सदी आ गई है साल के बीच

मेरे दामन को धोने वाला है

एक आँसू जो है रुमाल के बेच

(1050) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554