मुझ को फ़ुर्क़त से गुज़ारा जाएगा
मुझ को फ़ुर्क़त से गुज़ारा जाएगा
आज तो शब-ख़ून मारा जाएगा
राएगाँ मैं और तू भी राएगाँ
दूर तक उस का ख़सारा जाएगा
याद की गलियों में सीना पीट कर
रात-दिन तुम को पुकारा जाएगा
सरहद-ए-दिल पर है ख़ूनी मा'रका
आज अपना आप मारा जाएगा
आप को नफ़रत पसंद आई मिरी
आप पर से ख़ून वारा जाएगा
मैं ने फ़रमाया था कि दिल से न जा
अब गया थोड़ा तो सारा जाएगा
(935) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आरिफ़ इशतियाक़