रहगुज़र रहगुज़र से पूछ लिया
रहगुज़र रहगुज़र से पूछ लिया
तेरा घर सब के घर से पूछ लिया
जो ज़बाँ से न कर सके वो बयाँ
हम ने उन की नज़र से पूछ लिया
गुमरही और बढ़ गई अपनी
रास्ता राहबर से पूछ लिया
जब ज़मीं ने दिया न तेरा पता
हम ने शम्स ओ क़मर से पूछ लिया
तुम न आओ न आएगी रौनक़
हम ने दीवार-ओ-दर से पूछ लिया
मेरी चुप को वो क्या समझते हैं
राज़ जब चश्म-ए-तर से पूछ लिया
इल्म का राज़ 'अर्श' बस ये है
कुछ इधर कुछ उधर से पूछ लिया
(898) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अर्श मलसियानी