कश्ती-ए-दिल नज़्र-ए-तूफ़ाँ हो गई

कश्ती-ए-दिल नज़्र-ए-तूफ़ाँ हो गई

एक मुश्किल और आसाँ हो गई

सुब्ह-दम शबनम को जाने क्या हुआ

सोहबत-ए-गुल से गुरेज़ाँ हो गई

उस नज़र की सादगी तो देखिए

जो तिरे जल्वों पे क़ुर्बां हो गई

फूल को हैरत-ज़दा सा देख कर

हर कली गुलशन में हैराँ हो गई

मेरे पहलू से वो उठ कर क्या गए

दिल की दुनिया सख़्त वीराँ हो गई

दिल की पैहम बे-क़रारी के निसार

बढ़ते बढ़ते आफ़त-ए-जाँ हो गई

देख कर मेरी परेशानी को 'अर्श'

ज़िंदगी ख़ुद भी परेशाँ हो गई

(727) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554