चिराग़-ए-दर्द कि शम-ए-तरब पुकारती है

चिराग़-ए-दर्द कि शम-ए-तरब पुकारती है

इक आग सी लब-ए-दरिया-ए-शब पुकारती है

अदू से जान बच्ची है न दोस्त बिछड़े हैं

ये शाम-ए-गिर्या हमें बे-सबब पुकारती है

चराग़-ए-शौक़ पे रह रह के नूर आता है

हवा ब-तर्ज़-ए-रुख़-ओ-चश्म-ओ-लब पुकारती है

शहीद-ए-आब-ओ-नमक हैं सो बढ़ते जाते हैं

शिकस्त ओ फ़तह पियादों को कब पुकारती है

सदाएँ दे के बुलाती है शाह-बानू-ए-शहर

फ़क़ीर जिस के हैं देखें वो कब पुकारती है

मैं जैसे दिन की तब-ओ-ताब से परेशाँ हूँ

ब-वक़्त-ए-शाम ख़ुशी इक अजब पुकारती है

हम ऐसे कौन अनोखे तुलू'अ होते हैं

जो हम को देख के दुनिया ग़ज़ब पुकारती है

(711) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554