जुनूँ के तौर हम इदराक ही से बाँधते हैं

जुनूँ के तौर हम इदराक ही से बाँधते हैं

कि तीर-ओ-तार को फ़ितराक ही से बाँधते हैं

बयों को शाख़-ए-गुल-ए-तर ही रास आती है

अगरचे घोंसले ख़ाशाक ही से बाँधते हैं

फ़लक से नूर-ओ-तमाज़त तो लेते हैं लेकिन

शजर जड़ों को फ़क़त ख़ाक ही से बाँधते हैं

लहू से सर्फ़-ए-नज़र की अजब रिवायत है

उमीद-ए-नश्शा यहाँ ताक ही से बाँधते हैं

हम अपने हाथों पे इतराते हैं मगर 'अरशद'

तिलिस्म-ए-कूज़ा-गरी चाक ही से बाँधते हैं

(606) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554