ख़्वाब क्या है कि टूटता ही नहीं
ख़्वाब क्या है कि टूटता ही नहीं
इक नशा है कि टूटता ही नहीं
इस ने क्या क्या सितम न तोड़े हैं
दिल मिरा है कि टूटता ही नहीं
टूटता जा रहा है इक इक ख़्वाब
सिलसिला है कि टूटता ही नहीं
रिश्ते नाते तमाम टूट गए
सर-फिरा है कि टूटता ही नहीं
पौ फटी अंग अंग टूटता है
और नशा है कि टूटता ही नहीं
लहरें आ आ के टूट जाती हैं
इक घड़ा है कि टूटता ही नहीं
दिल के दरिया में कैसा संग गिरा
दायरा है कि टूटता ही नहीं
नाव टूटी दो-नीम है पतवार
हौसला है कि टूटता ही नहीं
धागा कच्चा सही मगर 'अरशद'
यूँ बँधा है कि टूटता ही नहीं
(757) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554