किश्त-ए-एहसास में थोड़ा सा मिला लेंगे तुझे

किश्त-ए-एहसास में थोड़ा सा मिला लेंगे तुझे

फिर नई पौद की सूरत में उगा लेंगे तुझे

क्या ख़बर काम का लम्हा कोई हाथ आ जाए

कासा-ए-वक़्त किसी रोज़ खंगालेंगे तुझे

इक फ़क़त तेरी तवज्जोह से तिरे प्यार तलक

रफ़्ता रफ़्ता ही सही अपना बना लेंगे तुझे

सरहद-ए-वक़्त के उस पार तू जाने दे मुझे

ऐ ग़म-ए-यार! वहाँ पर भी बुला लेंगे तुझे

न मचा शोर उमँडते हुए दरिया मेरे

वर्ना इफ़रीत समुंदर के ये खा लेंगे तुझे

ज़िंदगी हम से तिरी आँख-मिचोली कब तक

इक न इक रोज़ किसी मोड़ पे आ लेंगे तुझे

काम आ ही गई 'सारिम' तिरी आशुफ़्ता-सरी

क़ाफ़िले इश्क़ के अब राह-नुमा लेंगे तुझे

(791) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554