जब तक वो शो'ला-रू मिरे पेश-ए-नज़र न था

जब तक वो शो'ला-रू मिरे पेश-ए-नज़र न था

मैं आश्ना-ए-लज़्ज़त सोज़-ए-जिगर न था

एज़ाज़-रंग-ओ-बू से नवाज़ा गया उसे

जिस गुल के सर पे साया-ए-शाख़-ए-शजर न था

अफ़्सोस आप से न हुआ अज़्म-ए-इल्तिफ़ात

वर्ना मिरा पहाड़ की चोटी पे घर न था

जो आसमाँ की झील में चमका तमाम रात

वो तेरा अक्स-ए-नक़्श-ए-क़दम था क़मर न था

शबनम से तर था मेरे सिरहाने का सुर्ख़ फूल

लेकिन अभी तो रात का पिछ्ला पहर न था

गुज़री है यूँ उठाए हुए ज़िंदगी का बोझ

जैसे मैं कोई पुल का सुतूँ था बशर न था

(946) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554