तमाशा है कि सब आज़ाद क़ौमें

तमाशा है कि सब आज़ाद क़ौमें

बही जाती हैं आज़ादी की रौ में

वो गर्द-ए-कारवाँ बन के चले हैं

सितारे थे रवाँ जिन के जिलौ में

सफ़र कैसा फ़क़त आवारगी है

नहीं मंज़िल निगाह-ए-राह-रौ में

है सोज़-ए-दिल ही राज़-ए-ज़िंदगानी

हयात-ए-शम्अ है सिर्फ़ उस की लौ में

बहुत थे हम-ज़बाँ लेकिन जो देखा

न निकला एक भी हमदर्द सौ मैं

'असद' साक़ी की है दोहरी इनायत

शराब-ए-कोहना डाली जाम-ए-नौ में

(828) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554