कुछ भी कहो सब अपनी अनाओं पे अड़े हैं
कुछ भी कहो सब अपनी अनाओं पे अड़े हैं
सब लोग यहाँ सूरत-ए-असनाम खड़े हैं
जो पार उतरता गया होता गया कम-तर
हम दूरी-ए-मंज़िल के तुफ़ैल आज बड़े हैं
हम को न कहो क़ाने-ए-हालात कि हम लोग
ज़िंदानी-ए-दहलीज़ के मंसब पे खड़े हैं
ऐ वस्ल-नसीबो! हमें मुड़ कर भी न देखा
हम क़ुफ़्ल के मानिंद मसाइब पे पड़े हैं
तारीख़-ए-ज़मीं बख़्त-कुशा होने लगी तो
खुलता गया हम वक़्त से बे-कार लड़े हैं
उजलत के अलाव में किए फ़ैसले 'आबिद'
अब सोच की बर्फ़ानी खड़ाऊँ पे खड़े हैं
(819) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
असग़र आबिद