बात बे-बात उलझते हो भला बात है क्या

बात बे-बात उलझते हो भला बात है क्या

मेरे अंदर की बलाओं से मुलाक़ात है क्या

हम तो उस पस्ती-ए-एहसास पे जीते हैं जहाँ

ये भी मालूम नहीं जीत है क्या मात है क्या

धुँद में डूब गया दिल का मुहद्दब अदसा

कौन बतलाए सर-ए-अर्ज़-ओ-समवात है क्या

दर्द का ग़ार-ए-हिरा दिल में किया है तामीर

मुझ को मालूम नहीं तर्ज़-ए-इबादात है क्या

ऐ मिरे लफ़्ज़ का क़द नापने वाले ये बता

तू जो आया है मुक़ाबिल तिरी औक़ात है क्या

(830) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554