मेरे उस के दरमियाँ ये फ़ासला अपनी जगह है

मेरे उस के दरमियाँ ये फ़ासला अपनी जगह है

आहटों और दस्तकों का सिलसिला अपनी जगह है

सीना-ए-आवाज़ में है बर्फ़ की तलवार गुम

बे-सदा गुम्बद का लेकिन मसअला अपनी जगह है

मैं चमकती रेत की अटखेलियों का हूँ असीर

एड़ियों का इज़्तिराबी मश्ग़ला अपनी जगह है

ख़ुद-फ़रेबी का भरम टूटा चलो अच्छा हुआ

ऊँघती बेदारियों का मरहला अपनी जगह है

(897) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554