मसअला ये तो नहीं कि सिन-रसीदा कौन था

मसअला ये तो नहीं कि सिन-रसीदा कौन था

हाँ मगर महफ़िल में तेरी बरगुज़ीदा कौन था

फ़ैसला जिस का भी था तेरा नहीं मेरा सही

वक़्त-ए-रुख़्सत सर झुकाए आब-दीदा कौन था

एक क़तरे की तलब और था समुंदर सामने

बज़्म-ए-याराँ में भला वो बद-अक़ीदा कौन था

तुम भी थे सरशार मैं भी ग़र्क-ए-बहर-ए-रंग-ओ-बू

फिर भला दोनों में आख़िर ख़ुद-कशीदा कौन था

(883) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554