हादसे ज़ेर-ओ-बम पेच-ओ-ख़म राह देख

हादसे ज़ेर-ओ-बम पेच-ओ-ख़म राह देख

गाह चल गाह रुक गाह मुड़ गाह देख

तूल-ए-फ़िहरिस्त-ए-हाजात कुछ रहम कर

मेरी मुश्किल समझ मेरी तनख़्वाह देख

बुज़दिलों की तरह छुप के हमला न कर

अपने दुश्मन को भी कर के आगाह देख

जिस को आना न हो वो नहीं आएगा

एक दो दिन नहीं चार छे माह देख

अपनी औक़ात का जाएज़ा ले ज़रा

उस की ज़ेबाइश-ओ-मंसब-ओ-जाह देख

कुछ तमीज़ उयूब-ओ-महासिन नहीं

है नज़र तेरी किस दर्जा कोताह देख

(819) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554