ग़म तो था फिर भी बे-शुमार न था

ग़म तो था फिर भी बे-शुमार न था

नेज़ा सीने के आर-पार न था

मेरे गिरने पे क्यूँ है इस्ति'जाब

मैं तो वैसे भी शहसवार न था

वो जो फिरता था ले के शेर की खाल

उस का मारा हुआ शिकार न था

कैसे रिश्ते हैं उस की मौत के बा'द

ख़ून ख़ुद उस का सोगवार न था

हम भी सैराब हो चुके होते

मतला-ए-बख़्त अब्र-बार न था

सख़्त-जानी रही बहाना है

तेरा ख़ंजर ही आब-दार न था

मैं लदा था चला वो चल न सका

उस पे हालाँकि कोई हार न था

(751) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554