बहुत ख़ामोश रह कर जो सदाएँ मुझ को देता था

बहुत ख़ामोश रह कर जो सदाएँ मुझ को देता था

बड़े सुंदर से जज़्बों की क़बाएँ मुझ को देता था

कभी जो दर्द की आतिश मुझे सुलगाने लगती थी

वो अपने साँस की महकी हवाएँ मुझ को देता था

वो उस की चाहतें भी तो ज़माने से अनोखी थीं

रियाज़त ख़ुद वो करता था जज़ाएँ मुझ को देता था

मिरे एहसास के सहराओं में जो धूप बढ़ती थी

वो मौसम का ख़ुदा बन कर घटाएँ मुझ को देता था

उसे मैं अजनबी समझा मगर हर मोड़ पर 'आशिर'

वो अपने नाम की सारी दुआएँ मुझ को देता था

(916) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554