आईने में ख़म आया
दफ़अ'तन यूँही इक दिन
आईने में ख़म आया
इस तरह वो बौराया
मेरी ख़ुशनुमा सूरत
ख़ूँ से हो गई लत-पत
पैने काँच के टुकड़े
हर तरफ़ छिटकने लगे
एक टुकड़ा आवारा
जाने कैसे जा पहुँचा
याद की सवारी पर
भूले-बिसरे माज़ी पर
बिजली की तरह चमका
जब वो जा के टकराया
गुम-शुदा इक पत्थर से
उठ गए बवंडर से
एक दम ये याद आया
मैं ने ही उछाला था!
इस अना के पत्थर को
दाग़-ए-दिल के नश्तर को
वो ही लौट कर आया
आइने से टकराया
दफ़अ'तन यूँही इक दिन!
(973) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अशोक लाल