निकली वो ज़िंदगी से तो पामाल हो गया

निकली वो ज़िंदगी से तो पामाल हो गया

जैसे रूवाँ रूवाँ मिरा कंगाल हो गया

बिगड़ा हुआ है हिज्र में कुछ वक़्त का निज़ाम

लम्हा गुज़र न पाया कि इक साल हो गया

मुश्किल है ये हिसाब कई हिजरतों के बा'द

अच्छा है मेरा हाल कि बद-हाल हो गया

बस यूँ ही इक ग़ज़ल सी उसे देख कर हुई

फिर इस के बा'द प्यार का जंजाल हो गया

मैं जब गुलाब चूम रहा था तो देख कर

चेहरा किसी का शरम से क्यूँ लाल हो गया

(756) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya In Hindi By Famous Poet Ashraf Shad. Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya is written by Ashraf Shad. Complete Poem Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya in Hindi by Ashraf Shad. Download free Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya Poem for Youth in PDF. Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Nikli Wo Zindagi Se To Pamal Ho Gaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.