थीं ज़मीनें गुम-शुदा और आसमाँ मिलता न था

थीं ज़मीनें गुम-शुदा और आसमाँ मिलता न था

सर पे सूरज था मिरे पर साएबाँ मिलता न था

बे-नतीजा ही रही है हर सफ़र की जुस्तुजू

ढूँडने निकले थे जिस को वो जहाँ मिलता न था

मंज़िलें आसान थीं और रास्ते मख़दूश थे

कश्तियाँ मौजूद थीं पर बादबाँ मिलता न था

घोंसले ख़ाली पड़े हैं और वहीं पर आस पास

कुछ परिंदे थे कि जिन को आशियाँ मिलता न था

गर्दिश-ए-दौराँ मुझे फिर अब वहीं ले आई है

शहर जो मेरा था लेकिन हम-ज़बाँ मिलता न था

(801) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554