दिए की आँख से जब गुफ़्तुगू नहीं होती

दिए की आँख से जब गुफ़्तुगू नहीं होती

वो मेरी रात कभी सुर्ख़-रू नहीं होती

हवा के लम्स में उस की महक भी होती है

वो शाख़-ए-गुल जो कहीं रू-ब-रू नहीं होती

किसे नसीब ये शीरीनी-ए-लब-ओ-लहजा

हर एक दश्त में ये आब-ए-जू नहीं होती

मैं हर्फ़ हर्फ़ में पैकर तिरा समोता हूँ

ग़ज़ल तो होती है पर हू-ब-हू नहीं होती

कभी कभी तो मैं ख़ुद से कलाम करता हूँ

कभी कभी तो ये लगता है तू नहीं होती

(769) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554