दिल और तरह आज तो घबराया हुआ है

दिल और तरह आज तो घबराया हुआ है

ऐ बे-ख़बरी चौंक कोई आया हुआ है

सुलगे हुए बोसे ये हवा के हैं फ़ना के

दिल ख़ौफ़ से हर फूल का थर्राया हुआ है

ता-कि न निगाहों को अंधेरे नज़र आएँ

आईना उजालों ने ये चमकाया हुआ है

ऐ रात न फ़ाख़िर हो सितारों की चमक पर

वो चाँद भी तेरा है जो गहनाया हुआ है

(991) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554