सफ़ीना ग़र्क़ हुआ मेरा यूँ ख़मोशी से

सफ़ीना ग़र्क़ हुआ मेरा यूँ ख़मोशी से

कि सतह-ए-आब पे कोई हबाब तक न उठा

समझ न इज्ज़ इसे तेरे पर्दा-दार थे हम

हमारा हाथ जो तेरे नक़ाब तक न उठा

झिंझोड़ते रहे घबरा के वो मुझे लेकिन

मैं अपनी नींद से यौम-ए-हिसाब तक न उठा

जतन तो ख़ूब किए उस ने टालने के मगर

मैं उस की बज़्म से उस के जवाब तक न उठा

(765) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554