बिस्मिल किसी को रखना रस्म-ए-वफ़ा नहीं है

बिस्मिल किसी को रखना रस्म-ए-वफ़ा नहीं है

और मुँह छुपा के चलना शर्त-ए-वफ़ा नहीं है

ज़ुल्फ़ों को शाना कीजे या भौं बना के चलिए

गर पास दिल न रखिए तो ये अदा नहीं है

इक रोज़ वो सितमगर मुझ से हुआ मुख़ातिब

मैं ने कहा कि प्यारे अब ये रवा नहीं है

मरते हैं हम तड़पते फिरते हो तुम हर इक जा

जाना कि तुम को हम से कुछ मुद्दआ' नहीं है

तब सुन के शोख़ दिलकश झुँझला के कहने लागा

क्या वज़्अ' मेरी 'आसिफ़' तू जानता नहीं है

(690) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai In Hindi By Famous Poet Asif-ud-Daula. Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai is written by Asif-ud-Daula. Complete Poem Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai in Hindi by Asif-ud-Daula. Download free Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai Poem for Youth in PDF. Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Bismil Kisi Ko Rakhna Rasm-e-wafa Nahin Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.