इक बर्ग बर्ग दिन की ख़बर चाहिए मुझे
इक बर्ग बर्ग दिन की ख़बर चाहिए मुझे
मैं शाख़-ए-शब-ज़दा हूँ सहर चाहिए मुझे
मेरी तलब दहकते अलाव न थे कभी
अम्बार-ए-ख़स हूँ एक शरर चाहिए मुझे
कब तक सुलगती रेत पे बेहिस पड़ा रहूँ
इस गुल-ज़मीं की सम्त सफ़र चाहिए मुझे
सौ बार जिस्म-ओ-जाँ को बनाना पड़ा सवाल
इस तजरिबे से अब तो हज़र चाहिए मुझे
वो रब्त-ए-दोस्ती जिसे पाइंदा कह सकें
मिलती नहीं ये चीज़ मगर चाहिए मुझे
मज़मून-ए-आगही हूँ बयाँ चाहता हूँ मैं
अफ़्सून-ए-बे-असर हूँ असर चाहिए मुझे
(897) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
असलम अंसारी