लिबास-ए-गुल में वो ख़ुशबू के ध्यान से निकला

लिबास-ए-गुल में वो ख़ुशबू के ध्यान से निकला

मिरा यक़ीन भी वहम-ओ-गुमान से निकला

हमारे साथ ही अब आँधियाँ भी चलती हैं

ये तर्ज़-ए-हम-सफ़री बादबान से निकला

कुछ इस तरह से बंधे हैं ज़मीं की डोर से हम

कि ख़ौफ़-ए-गुम-रही ऊँची उड़ान से निकला

नक़ीब में ढूँढ रहा था फ़सील-ए-शब में मगर

मिरा ग़नीम मिरे ही मकान से निकला

अब इस के बा'द कोई रास्ता न कोई सफ़र

क़दम हिसार-ए-ज़मान-ओ-मकान से निकला

अजीब कश्मकश-ए-जब्र-ओ-इख़्तियार रही

ग़म-ए-हयात इसी दरमियान से निकला

नदी से प्यास मिली है इसी घराने को

कि जिस के वास्ते पानी चटान से निकला

(958) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554