रफ़ीक़ दोस्त मुहिब मुझ को शाक़ सब ही थे

रफ़ीक़ दोस्त मुहिब मुझ को शाक़ सब ही थे

अगरचे कहने को ये हम-मज़ाक़ सब ही थे

मैं इम्तिहान की कॉपी को सादा छोड़ आया

दिमाग़ में तो सियाक़-ओ-सबाक़ सब ही थे

तमाम रात रहा दिल में हब्स का मंज़र

खुले हुए तो दर-ए-इश्तियाक़ सब ही थे

उसी महल से थी वाबस्ता शहर की अज़्मत

शिकस्ता यूँ तो दर-ओ-बाम-ओ-ताक़ सब ही थे

हमारा गाँव फ़सादों की ज़द से दूर रहा

अगरचे लोग शरारत में ताक़ सब ही थे

(726) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554