जागते ही नज़र अख़बार में खो जाती है

जागते ही नज़र अख़बार में खो जाती है

ज़िंदगी दर्द के अम्बार में खो जाती है

ना-ख़ुदा अक़्ल के पतवार उठाता है कि जब

कश्ती-ए-दिल मिरी मंजधार में खो जाती है

बे-सबब सोचने वाले कभी सोचा तू ने

आगही कसरत-ए-अफ़्कार में खो जाती है

उड़ते रहते हैं ख़यालात के जुगनू फिर भी

बात क्यूँ पर्दा-ए-इज़हार में खो जाती है

उस के कामों का है रंगीन ख़ुशामद पे मदार

और मेहनत मिरी ईसार में खो जाती है

हुर्मत-ए-पर्दा ज़रूरी है 'अता-जी' वर्ना

चीज़ जैसी भी हो बाज़ार में खो जाती है

(907) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554