पियारे बच्चों की पियारी तमन्नाएँ

गो उड़ाते हैं अभी धूलें हम

चाहते हैं कि फ़लक छू लें हम

हो बुज़ुर्गों की दुआओं में असर

बाग़-ए-हस्ती में फलें-फूलें हम

इल्म का शौक़ हो दिल में इतना

सबक़ अपना न कभी भूलें हम

शाद-ओ-आबाद रहे ये बचपन

और झूलों पे यूँही झूलें हम

क़ुव्वत-ए-ख़ैर अता हो इतनी

ढीली शर की करें सब चूलें हम

अपनी तक़दीर के हम हैं मेमार

अपना मंसब न कभी भूलें हम

(1653) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554