पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
हर-दम अच्छा काम करेंगे
पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
अल्लाह से माँगेंगे दुआएँ
पाएँगे रहमत की फ़ज़ाएँ
रहमत को हम आम करेंगे
पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
कब है हम को सब पे भरोसा
हम को है बस रब पे भरोसा
काम ये सुब्ह ओ शाम करेंगे
पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
सब के लिए सोचेंगे भलाई
कभी न होगी हम से बुराई
सदा हम अच्छे काम करेंगे
पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
करेंगे हम सब बड़ों की इज़्ज़त
पाएँगे हम सब से शफ़क़त
नेकी हम हर गाम करेंगे
पढ़-लिख कर हम नाम करेंगे
(904) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अता आबिदी